देवघर, सितम्बर 4 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर रेलवे हेल्थ यूनिट में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत पोषण और स्वस्थ जीवन शैली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, मधुपुर डॉ. सनातन हाजरा ने किया। मंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आसनसोल डॉ. बीना मार्डी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आसनसोल डॉ. रजनी सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 25 लोगों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मधुपुर डॉ. राकेश कुमार बैद्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, आसनसोल वीएसवी राव और आहार विशेषज्ञ, मंडलीय रेलवे अस्पताल, आसनसोल मधुरा दत्ता ने पोषण व स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मरीजों को खानपान के प्रति किया जागरूक संतुलित आहार, ...