गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पैरा और ब्लाइंड जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 मेडल जीतकर रनर-अप टीम ट्रॉफी अपने नाम की। हरियाणा ने प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। जिसमें गुड़गांव के दीपक ने गोल्ड और करिश्मा ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में सीनियर, जूनियर, यूथ और सब-जूनियर वर्ग के साथ-साथ J1 और J2 कैटेगरी में लड़के और लड़कियां शामिल रहीं। सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। हरियाणा टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे कोचिंग स्टाफ का अहम योगदान रहा। टीम कोच के रूप ...