रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हैदराबाद के रंगा रेड्डी में 6-10 मार्च तक आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित सात पदक अपने नाम किए। जिसमें ऊधमसिंह नगर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। काशीपुर के चिराग बरेठा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। उन्होंने मेंस डबल्स स्पर्धा में पंजाब के खिलाड़ी राज कुमार के साथ जोड़ी बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा मेंस सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में झारखंड की खिलाड़ी संजना कुमारी के साथ मिलकर उन्होंने कांस्य पदक जीता। हल्द्वानी की शिवांगी पांडेय ने महिला सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिनेशपुर की प्रेमा विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.