पीलीभीत, अप्रैल 14 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स एवं प्रयोगशाला कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। पैथोलॉजी के महत्व और चिकित्सा क्षेत्र में इसकी केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि रोगों के सटीक एवं समयबद्ध निदान में पैथोलॉजी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की आधारशिला है। इस अवसर पर महान वैज्ञानिक डॉ. रूडोल्फ विरखो को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। साथ ही भारत में कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. वीआर खानोलकर के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- एम्स : मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए क्रोनो न्यूट्रिशन को कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.