राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे बीएसए संदीप कुमार
कन्नौज, अगस्त 26 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, बेहतर प्रबंधन, अधिगम गुणवत्ता में सुधार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) के अकादमिक भवन में दो और तीन सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल, मिशन प्रेरणा के संचालन, शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को इस उपलब्धि में अहम माना गया है। यह भी पढ़ें- जिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.