चतरा, अप्रैल 11 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सम्मानित सेवानिवृत्ति शिक्षक देवचरण दांगी को पिछले दिनों झारखंड राज्य के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर चतरा जिले के कई प्रखंड के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पत्थलगड्डा के ओबीसी प्रखंड इकाई के दर्जनों लोगों ने देवचरण दांगी के पैतृक गांव गिद्धौर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर बधाई दिया है। बधाई देने वाले लोगों में चंद्रमणि यादव, बासुदेव दांगी, विनय कस्तूरी, शंभूनाथ राणा, रुद्रनाथ दांगी, सुखसागर राणा,सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, मुकेश दांगी, विश्वनाथ दांगी का नाम शामिल है। मालूम हो कि डॉक्टर देवचरण दांगी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, इन्होंने पहली बार चतरा संसदीय क्षेत्र में वो...