पाकुड़, जून 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आगामी 28 जून 2026 से निर्धारित राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और संचालन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में सभी पर्यवेक्षकों, डीपो होल्डर और वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून से 15 जून तक विभिन्न चरणों में निर्धारित किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू से मिली जानकारी के अनुसार 10 जून, 12 जून, 13 जून तथा 15 जून को क्रमवार सीएचसी के सभागार तथा सीडीपीओ कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण तालिकानुसार संबंधित पर्यवेक्षक, डीपो होल्डर तथा वैक्सीनेटर भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...