किशनगंज, जून 28 -- किशनगंज, निज संवाददाता। पोलियो जैसी आजीवन विकलांगता देने वाली बीमारी से प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ रविवार को किशनगंज जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बीआरसी भवन, खगड़ा स्टेडियम के समीप आयोजित कार्यक्रम में नौनिहालों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह भी पढ़ें- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.22 लाख से अधिक बच्चों कोअभियान का उद्देश्य इस अवसर पर डीएम नवीन कुमार ने कहा कि भारत वर्षों पहले पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन जब तक दुनिया के कुछ देशों में पोलियो वायरस मौजूद है, तब तक सतर्कता और नियमित टीकाकरण ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। इसलिए जिले के प्रत्येक अभिभावक ...