राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर अंतर विभागीय बैठक आयोजित
रुद्रपुर, जून 27 -- गदरपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को अंतर विभागीय बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने की। बैठक में 28 जून से 4 जुलाई तक चलने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को 28 जून को पोलियो बूथों के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर अंतर विभागीय बैठक आयोजित बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.