अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- जलालपुर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में नामित होने के बाद चार बार के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम शीतला माता मंदिर में पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया। यहां पर व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्त, अशोक उपाध्याय, संदीप अग्रहरि, विकास निषाद, आनंद मिश्र के साथ उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपाइयों, व्यापरियों, प्रशंसकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मालाओं से लाद कर सम्मानित किया।.राम प्रकाश यादव का राजनीतिक सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। अपनी मेहनत और जनसंपर्क से उन्होंने स्वयं को स्थापित किया और चार बार भाजपा के जिलाध्यक्ष और क्षेत्र और प्रदेश के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.