प्रयागराज, मई 9 -- राष्ट्रीय परशुराम सेना का संगठन विस्तार जारी है। 16 मई से 19 मई तक दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक होने जा रही है, जिसमें संगठन विस्तार, सनातन धर्म के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। परशुराम सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्र और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. शिवदत्त शुक्ल संगठन विस्तार के उद्देश्य से 16 मई को दिल्ली पहुंच रहे है। राजेश कृष्णकांत मिश्र ने बताया कि दिल्ली प्रवास का मुख्य उद्देश्य संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...