जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- जमशेदपुर। रेल मंत्रालय से आपदा प्रबंधन एवं अन्य कार्यों के लिए राष्ट्रीय अवार्ड लेकर लौटने पर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कर्मचारियों ने स्टेशन पर एवं विभागों में स्वागत किया।रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार टाटानगर के न्यू इलैक्ट्रिक लोको शेड कर्मचारी है। इससे वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता विनोद कुमार संतोष कुमार की सेवा कार्य के साथ रेल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने के प्रयास की सराहना की है। वहीं, संतोष कुमार को राष्ट्रीय अवार्ड मिलने के उत्साह में कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...