सोनभद्र, मार्च 9 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली वन परिक्षेत्र कर्थुआ में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोर का शव और शिकार में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों हिन्छलाल केवट, रज्जू केवट और सुरेन्द्र उर्फ लाला केवट पकड़े गये है। इनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।आरोपियों के पास से मोर का शव, तीर-कमान बनाने के बरतन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। इससे पहले सांभर का शिकार करने वालों के खिलाफ भी वन विभाग ने कार्रवाई की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...