जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कल है। राज्य स्तर पर इसके लिए मुख्य समारोह रांची में आयोजित किया गया है। सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिले के ही 257 प्रतिनिधि इस समारोह में शामिल होने रांची जाएंगे। इनमें मुखिया, प्रखंड प्रमुख, पंचायत सचिव और प्रखंड के नोड्ल पदाधिकारी शामिल हैं। पटमदा, बोड़ाम और जमशेदपुर प्रखंडों से ये सभी जबकि शेष आठ प्रखंडों से पंचायत सचिव और नोड्ल पदाधिकारी ही रांची जाएंगे। इन सभी रांची ले जाने के लिए आठ बसों का इंतजाम किया गया है। इन्हें संबंधित प्रखंडों से ही कल सुबह रांची ले जाया जाएगा। रांची में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होंगीं। यह भी पढ़ें- जनाक्रोश रैली में भाग लेगे जिले के भाजपा कार्यकर्ता
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.