चाईबासा, अप्रैल 25 -- चाईबासा। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महिलाओं के नेतृत्व में विकास, पंचायत उन्नति सूचकांक, सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण, स्थानीय निकायों, विशेष रूप से ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति में स्वयं के राजस्व को बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की। प्रमुख होनहागा ने कहा भारत में पंचायतीराज अधिनियम 73वां संवैधानिक संशोधन के तहत 24 अप्रैल, 2001 में लागू हुआ। यह अधिनियम लोकतंत्र में आम नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए शक्तियों का विकेंद्रीकरण का भी प्रमुख साधन है। मौके पर उपस्थित प्रमुख, सीओ, पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृ...