राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो, जून 30 -- बोकारो। चास स्थित आरआर नृत्यशाला एंड आर्ट्स के विद्यार्थियों ने तिरुपति में आयोजित रायल सीम रंगमंच राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता की सब-जूनियर,जूनियर और सीनियर श्रेणियों में संस्था के आठ प्रतिभागियों आरध्या साहू, ऋषिता एस. पंडित, सान्वी दास, रेवंत जयेंद्र पाढ़ी, ऋषभ, जिज्ञासा राउत, आदर्शिणी और परी कुमारी ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण और कला कौशल की सभी ने सराहना की। संस्था की प्रधानाचार्य रजनी पाढ़ी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की भी आयोजकों ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति, कला और विशेष रूप से भरतनाट्यम के संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देना है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.