लखीसराय, सितम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पटना के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को प्रखंड कर्मियों ने राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप की अगुवाई में प्रखंड कर्मियों, पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, प्रखंड कार्यालय कर्मियों आदि ने भाग लिया तथा शपथ ली। श्री मधुप ने कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। खासकर युवा वर्ग और शैक्षणिक संस्थानों में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। इस सामूहिक शपथ से जागरूकता आएगी। हमें इसके लिए प्रचार प्रसार करना चाहिए। जो हेल्पलाइन 14446 है तथा उपलब्ध आइईसी सामग्री का उपयोग कार्यक्रम स्थल एवं प्रचार प्रसार में करना च...