घाटशिला, मई 6 -- घाटशिला। राष्ट्रीय नर्स दिवस के शुभ अवसर पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सभी नर्सों को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सौजन्य से बुधवार को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जगदीश भकत ने कहा अनुमंडल अस्पताल में 30 नर्स कार्यरत है। उन्होने कहा कि सेवा भावना के साथ अस्पताल को सीमित संसाधन में अस्पताल को बेहतर इलाज देने में सक्षम है। राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डॉक्टर उषा पांडा ने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है आज राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर अस्पताल के सभी नसों को सम्मानित किया जा रहा है। इस तरह का आयोजन करने से मानसिक रूप से नसों का मनोबल उचां होगा और कार्य के प्रति जागरुकता आयेगी। उन्होंने आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा अस्पताल की बुनियाद नसों के कंधों पर खड़ा है ष इस...