बरेली, सितम्बर 2 -- बरेली। बरेली कॉलेज की बीएससी छात्रा दिव्यांशी चौधरी को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए की गई पहल पर 21वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होशियार सिंह ने सम्मानित किया। मां वैष्णो कुंज कॉलोनी निवासी दिव्यांशी ने 31 अगस्त को कॉलेज आते समय गांधी उद्यान में लगे तिरंगे का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा। पूरे दिन वह इसे ठीक कराने को लेकर चिंतित रही। अगले दिन उसने एनसीसी कार्यालय पहुंचकर कर्नल होशियार सिंह को इसकी जानकारी दी और तिरंगे को जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया। कर्नल होशियार सिंह ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों से बात कर ध्वज को शीघ्र ठीक कराने के लिए कहा। नगर निगम की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना दिखाने पर दिव्यांशी को पुरस्कार देकर प्रो...