फतेहपुर, मार्च 19 -- हथगाम। ब्लाक परिसर स्थित स्वास्थ्य विभाग के जर्जर भवन में बड़ी संख्या में जमीन में पड़े राष्ट्रीय ध्वज के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ब्लॉक परिसर के जर्जर पड़े कमरों में सरकारी दस्तावेजों के साथ झंडों को फेंका गया था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। नायब तहसीलदार खागा ओमप्रकाश और डीसी एनएलआरएम मुकेश कुमार पहुंचे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि एसएसआई आलोक तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.