मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- जनपद मुजफ्फरनगर में दूध की गंगा बह रही है। यहां पर प्रतिदिन करीब चार लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। जनपद में करीब 60 हजार दूधारू पशु है। जिसमें गाय और भैंस शामिल है। प्रत्येक दूधारू पशु से प्रतिदिन करीब 5 से 7 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पशु पालन विभाग के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में दूध डेयरी संचालक और पशु पालकों को जागरूक किया जा रहा है। 26 नवम्बर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में श्वेत क्रांति के जनक डा. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जिन्होंने देश को दूध की कमी वाले राष्ट्र से दुनिया का सबसे बडा दूध उत्पादक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनपद में करीब छह लाख पशु है। जिसमें गाय और भैंस है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.