राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
रांची, जून 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की ओर से-राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, पटना ने बिहार और झारखंड के विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और एनएसएस इकाइयों को पत्र जारी कर पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं को नामांकन के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, समावेशी विकास, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सहभागिता तथा दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.