नई दिल्ली, मई 1 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक दल राजनीति में महिला अधिकारों की पुरजोर वकालत करती है, लेकिन भागीदारी देने में क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ गैर मान्यता प्राप्त दलों से काफी पीछे हैं। राष्ट्रीय दलों ने जहां लोकसभा के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभाओं के चुनाव में 9 से 14 फीसदी तक महिलाओं को टिकट दिया, वहीं क्षेत्रीय और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने ‌महिलाओं को टिकट देने में काफी उदारता दिखाई। क्षेत्रीय और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने अमूमन 25 फीसदी तक महिलाओं को टिकट देकर चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। हालांकि कुछ छोटे दलों ने तो 50 फीसदी तक महिलाओं को टिकट दिया।

महिलाओं को टिकट देने में राष्ट्रीय दलों की स्थिति इसका खुलसा, लोकसभा के अलावा सभी राज्...