धनबाद, अगस्त 3 -- 6-9 अगस्त तक जयपुर मे होने वाली 42वीं सब जूनियर नैशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए धनबाद की बेटी दिव्यांशी सिंह का चयन किया गया है। धनबाद से एकमात्र तैराक दिव्यांशी सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। धनबाद के ब्लू लगून स्वीमिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांशी का चयन झारखंड टीम में किया गया है। पिछले दिनों धनबाद जिला तैराकी प्रतियोगिता मे अपने ग्रुप मे पांच गोल्ड मेडल प्राप्त कर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए धनबाद टीम में अपना नाम सुरक्षित की थी। 24-26 जुलाई तक रांची मे हुए राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे एक गोल्ड तथा दो सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखंड टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। यह भी पढ़ें- समायरा व संस्कार बिहार तैराकी टीम में धनबाद जिला तैराकी संघ के पूर्व अध्यक्ष ई. अजित कुमा...