कानपुर, जनवरी 1 -- रायपुर में 22 से 30 दिसंबर के बीच 45वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें शहर के यूथ आर्चरी अकादमी की तीरंदाज रतनम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर की उभरती खिलाड़ी रतनम दीक्षित ने इंडियन राउंड धनुष प्रतिस्पर्धा के बालिका वर्ग में अपने अचूक निशाने के दम पर रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने देशभर से आए दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। रतनम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत और यूथ आर्चरी अकादमी के कोच संदीप कुमार, फागु महतो को दी। इस सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, राजा भरत अवस्थी, संदीप कुमार पासवान, शैलेश कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.