राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए राज्यपाल को दिया गया आमंत्रण
बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ (बीडीएए) के अध्यक्ष व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया व बोकारो में आयोजित होने वाले दूसरे एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आधिकारिक आमंत्रण दिया गया। झारखंड तीरंदाजी संघ व बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 27 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए राज्यपाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.