चंदौली, अक्टूबर 8 -- पीडीडीयू नगर। सीआईएससीई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक अमृतसर के श्रीगुरु हरकिशन सिंह पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें 55 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेया कुमारी गुप्ता ने 17 वर्षीय वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। श्रेया कुमारी गुप्ता सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकों और छात्रों ने बधाई दी। एस ताइक्वांडो अकादमी के कोच और खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्रेया लगातार तीन वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत रही हैं। वह इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर के प्रांगण में कोच सतीश कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता छात्रा का विद्या...