देवरिया, जून 5 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सलेमपुर की बेटी आशी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देशभर से कुल बारह सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।जिसमें सलेमपुर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी आशी मिश्रा ने प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा और उत्तराखंड के खिलाड़ियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अकादमी और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। वहीं अकादमी की दूसरी खिलाड़ी अनन्या बरनवाल ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे राउंड में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। अकादमी के निदेशक सनी प्रताप सिंह ने आशी मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस...