राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट : पटना संभाग का दबदबा, बिहिया जेएनवी का डंका
आरा, सितम्बर 7 -- डोंगरगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में पटना संभाग ने जीते कुल 35 पदक पीएम श्री जेएनवी बिहिया के खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड समेत झटके 18 मेडल डिंपल कुमारी चुनी गईं उत्कृष्ट खिलाड़ी, भारतीय टीम ट्रायल में मिली जगह बिहिया, निज संवाददाता। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो मीट-2026 में नवोदय विद्यालय समिति (पटना संभाग) के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन पटना संभाग ने कुल 16 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक हासिल कर संभाग का नाम रोशन किया। इसमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया (भोजपुर) के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। बिहिया की टीम ने अकेले नौ स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 18 पदकों पर कब्जा जमाया। एसजीएफआई के लिए चयनित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.