हाथरस, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सेमिनार में डॉ. संतोष कुमार सिंह ने हासिल की सफलता सादाबाद। कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित पूमसे राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार में सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।सेमिनार में डॉ. संतोष कुमार सिंह को दक्षिण कोरिया के विश्व ताइक्वांडो एवं कुकिवान से संबद्ध आठवीं डान ब्लैक बेल्ट धारक, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रशिक्षक तथा ग्रैंड मास्टर वान योंग ली ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान ताइक्वांडो के नवीन नियमों, आधुनिक तकनीकों और निर्णयन की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई।सेमिनार में विभिन्न स्टांस के कोण, उन्नत तकनीक, गति और सटीकता पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ...