गोड्डा, जनवरी 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुस्का में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बच्चों को इसकी लत से दूर रहने को प्रेरित किया गया। स्लोगन के माध्यम से बताया गया कि तंबाकू का साथ, जीवन का विनाश। तंबाकू से दूरी, उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी। यह राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय सघन जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए विशेषज्ञ अनिल कुमार, अक्षय पारीक और सरिता तिर्की ने छात्रों को जीवन की रक्षा का पाठ पढ़ाया। विशेषज्ञों ने आधुनिक वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से बताया कि कैसे तंबाकू न केवल शरीर को (कैंसर, हृदय रोग), बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने तंबाकू की लत के पीछे के म...