राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक
सराईकेला, जुलाई 11 -- सरायकेला। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को राजनगर स्थित एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय में जागरूकता एवं मुख स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003, झारखंड संशोधित अधिनियम, 2021, तंबाकू मुक्ति केंद्र तथा तंबाकू सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत कक्षा 11 के लगभग 200 विद्यार्थियों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.