आरा, मई 16 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने की। मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी : जांच करें, साफ करें और ढके हैं। सभी लोग डेंगू के प्रति स्वयं जागरूक रहे व अपने समाज को भी जागरूक करें और आस-पास साफ-सफाई पर ध्यान दें। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा ने डेंगू के लक्षण, जांच व बचाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि डेंगू बरसात के मौसम के साथ ही शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय दिवस पर डेंगू से बचाव की दी जानकारी डीटीओ डॉ दयानंद कुमार राय ने डेंगू व चिकुनगुनिया के क्लीनिकल मैनेजमेंट, डेंगू के प्रकार और उपचार ...