रांची, सितम्बर 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। डाक विभाग की ओर से इस साल राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम 'वन पोस्टल नेटवर्क, इनफाइनाइट पॉसिबिलिटीज' रखी गई है। सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं में तकनीक और नवाचार के बढ़ते इस्तेमाल के साथ सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्घाटन, इंडिया पोस्ट मैस्कॉट जारी करने और जाटक कथाओं पर डाक टिकट जारी करने सहित कई कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 12 अक्तूबर को 'फन विद फिलेटली डे' के तहत स्कूलों में क्विज, संग्रहालय भ्रमण, फिलेटली कार्यशाला और पत्र लेखन गतिविधियों का आयोजन होगा। फिर 13 अक्तूबर को वि...