राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 30 से, मस्कट लॉन्च
रांची, अक्टूबर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। खेलगांव स्थित वेलोड्रम स्टेडियम में 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर और 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इस प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट का अनावरण किया गया। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 100 से अधिक तकनीकी अधिकारी भी रांची पहुंचेंगे। मौके पर रितेश झा, सतविंदर कौर, रणवीर कुमार और रामकुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी, एसजीएफआई नेशनल की तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.