रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एक बार फिर राष्ट्रीय खेलों के बाद मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वेलोड्रम में राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप में रफ्तार का रोमांच देखने को मिलेगा। इसकी जानकारी उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 19 से 23 दिसंबर तक 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप वेलोड्रम में आयोजित होगी। आयोजन उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केरल की टीम पहुंच गई है। चैंपियनशिप में 28 राज्यों, सर्विसेंस, रेलवे और एयरफोर्स की कुल 31 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें लगभग 700 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 17 दिसंबर तक सभी टीमें रुद्रपुर पहुंच जाएंगी। बताया कि बुधवार 10 दिसंबर तक खिलाड़ियों की एंट्री कंफर्म हो जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.