फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। गुजरात के गांधीनगर में संपन्न हुई कैडेट एंड सब जूनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ी वत्सल दुकलान ने रजत पदक हासिल किया है। यह पदक उन्होंने अंडर-15 आयुवर्ग में हिस्सा लिया है। इनके परिवार में खुशी का माहौल है। वत्सल को फाइनल में गुजरात के खिलाड़ी से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। वह फिलहाल नौवीं कक्षा के छात्र है। वत्सल इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद का गौरव बढ़ा चुके हैं। वह अंडर-17 व 19 आयुवर्ग में स्टेट चैंपियन रह चुके हैं। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा दिल्ली में हुए नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट और वडोदरा में आयोजित अंतर...