गाजीपुर, जनवरी 16 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा बरतर में आयोजित 52 वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने शानदार अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। अच्छा प्रदर्शन करने वाली गाजीपुर की दो खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सोनाली चौहान पुत्री खुब्बू सिंह चौहान निवासी कासिमाबाद और अंकिता यादव पुत्री रामजी सिंह यादव निवासी रोहिली है। ये दोनों खिलाड़ी प्रशिक्षण कैम्प लालपुर स्टेडियम वाराणसी पहुंच गई है। इनके चयन पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव ने बधाई दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, अंजनी सिंह, दिनेश सिंह, अमरनाथ यादव, अजय कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.