सीवान, जुलाई 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय यक्ष्मा (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य टीबी के छूटे हुए मरीजों की पहचान करना, बीमारी से होने वाली मृत्यु दर को कम करना व संक्रमण को नए लोगों तक फैलने से रोकना है। इसी कड़ी में मंडलकारा के सभी बंदियों की टीबी जांच हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से की जा रही है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : टीबी जांच का दायरा बढ़ाया जाएगाअभियान की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 22 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक (रविवार को छोड़कर) मंडलकारा परिसर में विशेष स्क्रीनिंग अभियान संचालित होगा। इस दौरान विशेषज्ञ टीम पोर्टेबल एक्स-रे उपकरण के साथ जेल पहुंचकर सभी कैदियों की जांच करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जेल प्रशासन से भ...