बरेली, मार्च 17 -- रेली कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में सोमवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। आरएमओ डॉ. वंदना एवं डब्ल्यूएसओ से आए डॉ. कौशिक ने सभी सफाई मित्रों को टीकाकरण के महत्व एवं टीकाकरण कराने से विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता के साथ ही सफाई मित्रों को कार्य के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन, सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी समेत सफाई मित्र समेत जनरल हॉस्पिटल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.