रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में अंतर महाविद्यालय जू-जित्सु चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें श्री गुरुनानक डिग्री कॉलेज,रुद्रपुर के बीए के छात्र क्षितिज सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित इस ट्रायल में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्षितिज का चयन अप्रैल माह में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने क्षितिज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...