भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में 10-11 जुलाई को जूनियर नेशनल अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में भागलपुर के लाल रॉनित राज का जलवा रहा। दरअसल, बिहार टीम की तरफ से खेल रहे रॉनित ने सेमीफाइनल मुकाबले में ओडिशा के खिलाफ पांच स्कोर किया। इस मुकाबला में बिहार ने ओडिशा को 12-7 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इसके बाद बिहार का मुकाबला महाराष्ट्र के साथ हुआ। इस मुकाबले में भी बिहार ने एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र को 38-5 के बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाते हुए रॉनित ने 12 स्कोर किया।रॉनित शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरोख गांव निवासी अक्षय कुमार के पुत्र हैं। इस उपलब्धि पर शाहकुंड में हर्ष का माहौल है। पिछले तीन-चार वर्षो...