धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद। 22 से 24 दिसंबर तक कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजाई, गुवाहाटी संपन्न हुई 31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड के तरफ से खेलते हुए धनबाद की कशिश कुमारी ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही रांची की कौशिकी सिंह ने रजत तथा पलामू के रेहान कादरी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रामस्वरूप हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड से 14 खिलाडियों ने भाग लिया था। सभी पदक विजेता खिलाडियों को झारखंड थांग-ता संघ के संरक्षक सुनील कुमार, अध्यक्ष रंजीत केशरी, महासचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल तुलसयान, कोच ममता पांडे, सोनामोती कुमारी के अलावा रेजा इश्तियाक, पवन बरनवाल, प्रियरंजन कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.