मथुरा, जनवरी 11 -- लुधियाना में आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में परमेश्वरी देवी धानुका विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में भैया प्रशांत कुमार पांडे ने अपने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए-45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया, वहीं भैया शिवराज सिंह ने-50 किलोग्राम भार वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक के अत्यंत निकट पहुँचते हुए अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी, प्रबंधक शिवेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियो...