रांची, अप्रैल 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय जय हिन्द पार्टी की बैठक बुधवार को कांके रोड में केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय गुप्ता ने की। बैठक में नामकुम के जगना कच्छप, चुटिया के मृत्युंजय पांडेय, लोअर चुटियाके के राजू, टाटीसिलवे की निधि कुमारी समर्थकों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनसू राम लोहरा ने सभी को सदस्य ग्रहण कराया। केंद्रीय अध्यक्ष बबन चौबे ने सभी को अंगवस्त्र भेंट किया। यह जानकारी संगठन की युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव विष्णु कुमार चौबे ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...