रांची, अप्रैल 26 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय जयहिन्द पार्टी ने झारखंड प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। शनिवार को कांके रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष बबन चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कमेटी की सूची जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनशू राम लोहरा को नियुक्त किया गया है। वरीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उदय बैठा और प्रधान महासचिव गुरुपद सोरेन बनाए गए हैं। सचिव पद पर नरेश सिंह मुंडा, मुकुल बाडा, विमल डाहंगा और जागेश्वर पासवान को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन सचिव मनोज महतो, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, प्रवक्ता कौशल पाण्डेय तथा कानूनी सलाहकार प्रवीण सुरीन बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- आजसू जोन्हा जोन के अध्यक्ष बने अशोक इसके अलावा विभिन्न पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई ...