सासाराम, जून 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना के दौरान राजद नेताओं ने प्रदेश सरकार की विफलताओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों पर हो रहे अत्याचार व हत्या के मुद्दों को लेकर जमकर आवाज बुलंद की। पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और नाकामियों को छिपाने के लिए मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता मुकेश चौहान ने की, जबकि मंच का संचालन भाई संतोष यादव द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- बेरोजगारी के विरोध में राजद ने प्रखंड मुख्यालयों में दिया धरना धरना में एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय, युवा प्रदेश अध्...