कटिहार, अगस्त 5 -- कटिहार। 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव को यह मांग-पत्र सौंपा गया है। पत्र में लिखा है कि संसद के वर्तमान अधिवेशन सत्र में वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना के हाउस लिस्टिंग एवं जनसंख्या गणना दोनों चरणों में ओबीसी की जनगणना तथा सभी जातियों की जातिगत जनगणना को शामिल कराने हेतु संसद में तत्काल एवं प्रभावी रूप से मुद्दा उठाया जाए।

जाति जनगणना के लिए पहल उक्त आशय की जानकारी देते हुए इंजीनियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सराहनीय पहल करते हुए देश के सभी सांसद को 05 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसी क्रम में कटिहार लोकसभा के लोकप्रिय सांसद तारिक अनवर को भी आज ...