बोकारो, जनवरी 13 -- डीपीएस चास ने 17वीं इंडियन नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक जीतकर विद्यालय व झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, 6 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी तक जस्पुरिया बीएड कॉलेज,( बीसा) रांची में झारखंड जंप रोप एसोसिएशन द्वारा रांची जिला जंप रोप एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई थी । जिसमें झारखंड प्रथम स्थान, हरियाणा दूसरे व तीसरे स्थान पर दिल्ली रहा। डीपीएस चास की टीम ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ी में अंडर-12 वर्ग में आशी सिंह ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। शिवांशी, जोया सिद्दीकी, अमन कुमार, रमन सिंह वं...