राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में 204 बच्चों ने पाई सफलताराष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में 204 बच्चों ने पाई सफलता
अयोध्या, मार्च 2 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएसएस) के जारी परिणाम में जनपद के 204 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है। जिले को कुल 208 बच्चों का चयन होना है। जिनमें चार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा परिषद ,राजकीय इंटर कॉलेज,सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद का परिणाम बेहतर रहा है। एनएमएमएस में चयनित सभी बच्चों को लगातार कक्षा नौ से 12 तक चार वर्षों तक प्रत्येक माह एक हजार रुपए की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए आयोजित की गई प्रतिष्ठित परीक्षा में जिले के काफी बच्चों ने अपनी मेधा का परिचय दिया। जारी परीक्षा परिणाम में ग्रामीण अंचल के बच्चों का बोलबाला रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.